पटनाबिहार

रालोजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार बाबूउद्दीन दिल्ली व वस्मी जहीर नकवी यूपी के अध्यक्ष बने

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार करते हुए बाबूउद्दीन को दिल्ली और वस्मी जहीर नकवी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने इसका एलान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एम. जाफरी की मौजूदगी में किया| इसके अलावा राष्ट्रीय कमिटी में एक उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक महासचिव और तीन सचिव बनाये गए है| जाफरी ने बताया कि कमिटी में देश के कई राज्यों की नुमाइंदगी हो रही है,भविष्य में कमिटी का विस्तार होगा और दूसरे राज्यों में भी प्रदेश इकाईयो का गठन किया जायेगा| उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन करने पर भी विचार कर रहा है|

जाफरी ने बताया कि सैयद आबिद हुसैन को उपाध्यक्ष, अब्दुल हसीब जामई को प्रधान महासचिव,मो० जावेद को महासचिव बनाया गया है| सैयद समर अब्बास हुसैन नकवी,खालिद और इफ़्तेख़ार अहमद प्रकोष्ठ के सचिव होंगे| शकील अब्बास को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष और रजी हैदर को प्रधान महासचिव बनाया गया है, जबकि सरफराज अहमद दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष होंगे|
मल्लिक ने महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से सियासत और प्रशासन में जगह नहीं दी गई है और मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है| राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अल्पसंख्यको के हक़- हकूक को लेकर हमेशा मुखरता से आवाज उठाते रहे है| मल्लिक ने कहा कि बिहार में आबादी के हिसाब से मुसलमानों को उचित हिस्सेदारी मिले|

Related Articles

Back to top button