अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बिहार संग्रहालय में एक फरवरी से दो पुनरावलोकन प्रदर्शनियों को शुभारंभ हो रहा है जिसके माध्यम से बिहार की जनता को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनमे पहली प्रदर्शनी रत्नावली कांत की है जिसकी कलाकृतियों की पहचान देश के बाहर भी है। वहीं दूसरी फोटो गणेश खेतड़ीवाल की है जो एक व्यवसायी होने के साथ साथ एक अनूठे फोटोग्राफर भी है। जिनकी फोटोग्राफी लोगों को जीवंतता का बोध कराती है। इस मौके पर बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह करेंगे। इस मौके पर गणेश खेतरीवाल ने बताया कि उनको बचपन के साथ-साथ छात्र जीवन से ही फोटोग्राफी का शौक था और अबतक कई मौकों पर अपने कैमरा के माध्यम से प्रकृति की खूबसूरती व मानव जीवन को जीवंतता का बोध करानेवाली फोटोग्राफी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस प्रदर्शनी में शीर्षक बताओं इनाम पाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से बुद्धिजीवी लोग फोटो प्रदर्शनी का शीर्षक बताकर इनाम पा सकते हैं। वही समकालीन कलाकार रत्नावली ने बताया कि उन्होंने मूर्तिकला के क्षेत्र में देश स्तर पर अमिट छाप छोड़ी है जिसका लोहा लोग मानते हैं उन्हें कई स्तर पर सम्मानित भी किया गया है।