NDS के 27वें स्थापना दिवस पर शंभू राम प्यासा की डोगरी पुस्तक “सुखा दा साह” का विमोचन

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू। नामी डोगरी संस्था (NDS) ने अपना 27वां स्थापना दिवस सादे लेकिन प्रभावशाली ढंग से मनाया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सधोत्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ. ओम गोस्वामी ने की, जबकि पूर्व APCCF ओम विद्यार्थी IFS विशिष्ट अतिथि रहे।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
कार्यक्रम में डोगरी जात्रा लेख पुस्तक “सुखा दा साह” का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक शंभू राम प्यासा ने अपनी रचना पर विचार साझा किए, जिनकी सभी ने सराहना की। पुस्तक पर श्री कुलदीप डोगरा ने विस्तार से प्रकाश डाला।
नए साल की शुरुआत के साथ ही मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
NDS के महासचिव यश पाल यश ने कार्यक्रम का संचालन किया। शुरुआत में संयोजक कैप्टन ललित शर्मा IFS ने संस्था की 27 वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि NDS ने डोगरी भाषा और डुग्गर संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के लिए निरंतर कार्य किया है और अब तक 70 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन किया है।
गांव महोगला में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्य अतिथि अजय सधोत्रा ने NDS के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डोगरी को संवैधानिक मान्यता मिलने के बाद अब इसे हर डोगरा घर तक पहुंचाने की जरूरत है। डॉ. ओम गोस्वामी ने संस्था के निस्वार्थ कार्यों की प्रशंसा की और इसी उत्साह से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
अन्य वक्ताओं ने भी डोगरी भाषा के संरक्षण, नई पीढ़ी को इससे जोड़ने और शिक्षा में डोगरी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और मिठाइयाँ बांटी गईं।









