कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ
कठुआ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन
₹1.81 करोड़ से ज्यादा मामलों का निपटारा, जनता को मिली बड़ी राहत

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, कठुआ जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
इस मौके पर बड़ी संख्या में मामलों को सुना गया और आपसी सहमति से निपटारा किया गया।

कार्यक्रम की निगरानी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिन्दर सिंह जमवाल ने की। अदालत के सुचारू संचालन के लिए कुल छह पीठों का गठन किया गया था।

इनमें विभिन्न न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

लोक अदालत में कई महत्वपूर्ण मामले सुलझाए गए और पक्षकारों के बीच आपसी समझौते से करीब ₹1,81,83,380 की राशि का निपटारा हुआ।

इससे आम लोगों को त्वरित और सस्ता न्याय मिला।
सरकारी डिग्री कॉलेज महनपुर में हिन्दी दिवस मनाया गया, मोनिका रही विजेता









