जिला खेल मैदान के मुख्य गेट से नीचे गिरा बोर्ड राम भरोसे।
जिला प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों के निवास स्थान के सामने मुख्य गेट पर लगे बोर्ड का बुरा हाल।
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ/जम्मू। कठुआ जिला खेल मैदान में जहां युवाओं का भविष्य सवारने का कार्य करता है वहीं युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता है और युवाओं में मैदान में पहुंचते ही नई ऊर्जा डाल देता है। लेकिन बात अगर जिला खेल विभाग की की जाए, तो खेल विभाग अपने जिला खेल मैदान के प्रति कितना चिंतित है। इसका नजारा पिछले एक महीने से खेल मैदान के मुख्य गेट पर लटके बोर्ड को देखकर लगाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बोर्ड को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इस पर ना तो खेल मैदान के उन कर्मचारियों की नजर पड़ी जिन्होंने इस खेल मैदान की जिम्मेदार ली है और ना ही उन खेल विभाग के उन अधिकारियों की जो खिलाड़ियों की वजह से अपना सीना चौड़ा करते-करते हैं। जबकि जिला प्रशासन के के बड़े अधिकारियों के निवास स्थान के सामने जिला खेल मैदान का मुख्य गेट है। जहां पर कई दिनों से अधर में लटके बोर्ड की तस्वीर देखी जा सकती है। लेकिन उसके बावजूद जिला खेल मैदान के मुख्य गेट के नीचे गिरा बोर्ड राम भरोसे है।