
सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू। आम आदमी पार्टी (AAP) जम्मू-कश्मीर ने अपने नेता सफीर चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने पार्टी मंच पर उस समय पार्टी से निष्कासित किए गए सदस्य ओम प्रकाश खजुरिया को शामिल किया।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश खजुरिया को प्रदेश अध्यक्ष मेहराज मलिक ने 15 मई 2025 को पत्र संख्या 02/25 के माध्यम से पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इसके बावजूद उन्हें पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया, जिसमें अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

पार्टी ने सफीर चौधरी से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उचित जवाब नहीं दिया गया

तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
कठुआ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन









