पूरव सूरी को ‘आईबीआर अचीवर’ का खिताब

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ/जम्मू, 27 अगस्त : गांधी नगर, जम्मू-कश्मीर के नन्हें प्रतिभावान पूरव सूरी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पूरव सूरी (जन्म 11 जनवरी 2020) को ‘आईबीआर अचीवर’ के खिताब से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि उन्होंने महज़ 5 साल 7 महीने की आयु में हासिल की।
पूरव ने इस उम्र में 28 भारतीय राज्यों के नाम उनकी राजधानियों सहित, 7 महाद्वीप, 4 ज़ोन, 8 ग्रह और 5 महासागरों के नाम सटीक याद कर दिखाए। उनकी इस अद्भुत स्मरण शक्ति और प्रतिभा की पुष्टि 25 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से की गई।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की संपादकीय टीम द्वारा गहन जांच और सत्यापन प्रक्रिया के बाद पूरव को यह सम्मान प्रदान किया गया।
sabka jammu kashmir 23 aug 2025.qxd_2
संस्था ने पूरव की मेहनत और धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
डीसी कठुआ ने लिया रावी नदी, लखनपुर और भगथली इंडस्ट्रियल एस्टेट में बाढ़ स्थिति का जायज़ा
दे रतन” पुरस्कार 2025 में उत्कृष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित