
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ: एसएचओ कठुआ आशीष शर्मा के अगुवाई में जन–पुलिस संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाड़क व डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
sabka jammu kashmir 7 MARCH 2026.qxd_1
इस मौके पर कठुआ और आसपास के क्षेत्रों से पूर्व चेयरमैन, पार्षद, पूर्व सरपंच और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।


नगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि आंदोत्रा ने बैठक में नशे की समस्या (चिट्टा), गो-तस्करी, बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध शराब और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा।
अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक को सकारात्मक और उपयोगी बताया गया तथा उम्मीद जताई गई कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।









