कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआ

मानसून से पहले तैयारी करें, जान-माल का नुकसान रोकें: विधायक जसरोटिया

सबका जम्मू कश्मीर 
जसरोटा/कठुआ। जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने सरकार और संबंधित विभागों से मानसून से पहले पूरी तैयारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान होने वाले नुकसान को सही योजना और समय पर कार्रवाई से रोका जा सकता है।

sabka jammu kashmir 4 april 2026.qxd_4

उन्होंने बताया कि भारी बारिश में भूस्खलन, बाढ़, सड़कों का बंद होना और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इससे लोगों की जान, संपत्ति और फसलों को नुकसान होता है।

जसरोटिया ने कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत योजना बनाई जाए और पहले से ही खतरे वाले इलाकों की पहचान की जाए। साथ ही बचाव उपकरण, एंबुलेंस और जरूरी सामान तैयार रखा जाए।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समय पर काम करने पर जोर दिया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लोगों तक सही समय पर मौसम की जानकारी पहुंचाने के लिए अलर्ट सिस्टम और सोशल मीडिया के उपयोग को भी जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापनअंत में उन्होंने कहा कि अगर पहले से तैयारी कर ली जाए, तो मानसून के दौरान होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button