जम्मू मंडल के रेल कर्मचारियों की सतर्कता से यात्रियों को मिली राहत

सबका जम्मू कश्मीर (रोहित शर्मा)
जम्मू, 25 जनवरी:उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के रेल कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य किए। 24 जनवरी को वाणिज्य और परिचालन विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता से दो अलग-अलग घटनाओं में यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
जम्मू रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अब्दुल रशीद ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक बच्ची को अकेली और डरी हुई अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि वह रुड़की की रहने वाली है और यात्रा के दौरान अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। बाद में पुलिस ने माता-पिता से संपर्क कर बच्ची को सुरक्षित होने की जानकारी दी। परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों का आभार जताया।
वित्त व्यवस्था को ख़तरनाक रास्ते पर धकेला जा रहा है
इसी तरह पठानकोट कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर व शंटिंग स्टाफ ने ट्रेन संख्या 12751 में छूटे यात्री के बैग को खोजकर सत्यापन के बाद यात्री को सौंप दिया। यात्री ने रेल कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि कर्मचारियों के ऐसे कार्यों से रेलवे के प्रति यात्रियों का भरोसा मजबूत होता है।









