
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 24 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कठुआ प्रशासन द्वारा जिला खेल स्टेडियम, कठुआ में ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना और लोगों, खासकर युवाओं, को मतदान के प्रति जागरूक करना था।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने सांस्कृतिक, भक्ति, देशभक्ति और लोक गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, देशप्रेम और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
उपायुक्त कठुआ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और समाज व देश के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे सोच-समझकर और ईमानदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा, एडीसी विशालजीत सिंह, एसीआर विशाल प्रताप सिंह, सीपीओ रंजीत ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नागेश सिंह, सीईओ केवल कृष्ण सहित अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद









