मुंबईराज्यराष्ट्रीय

महिला दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा देशभर की महिला विभूतियों का सम्मान, ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) की ओर से देशभर की महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया और एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट (भोपाल) के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन गूगल मीट के माध्यम से संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप (मुंबई) ने किया।
ऑनलाइन परिचर्चा में देश के विभिन्न राज्यों से आई बुद्धिजीवी महिलाओं ने हिस्सा लिया। परिचर्चा का विषय “समानता और सशक्तिकरण: महिलाओं की भूमिका एवं चुनौतियां” रखा गया, जिस पर सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में दिल्ली से नीना गोयल, मुंबई से डाइटीशियन गुरप्रीत छाबड़ा और शिक्षिका एवं समाजसेवी दिशा व्यास, भोपाल से एडवोकेट दीपिका वैष्णव और एडवोकेट पुष्पा चंदेरिया, बोकारो (झारखंड) से कवयित्री कनक लता राय, बलिया (उत्तर प्रदेश) से लेखिका रेखा शाह, बेंगलुरु से योग गुरु शशिकला आचार्य, रायपुर से पत्रकार नाहिद कुरैशी, बिलासपुर से डॉ. प्रीति प्रसाद, डॉ. संगीता सिंह बनाफर और कवयित्री सोमप्रभा तिवारी “नूर” सहित कई महिला विभूतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को संगठन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दस महिलाओं को “वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। इनमें मुंबई की मॉडल और एक्ट्रेस पढ़ल परवेज़, डाइटीशियन गुरप्रीत कौर, भोपाल की अधिवक्ता दीपिका वैष्णव और शासकीय अधिवक्ता मीरा चरार, इंदौर की कवयित्री एवं समाजसेवी नेहा लिंबोदिया, राजगढ़ की समाजसेवी कंचन किशोर सोनी, रायपुर की पत्रकार नाहिद कुरैशी, बिलासपुर की समाजसेवी सोमप्रभा तिवारी “नूर”, कोलकाता की पत्रकार एलिना भट्टाचार्य और बेंगलुरु की योग गुरु शशिकला आचार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सफल आयोजन के लिए डॉ. सैयद खालिद कैस और शशि दीप की सराहना की।

Related Articles

Back to top button