कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाराज्य

दीपावली पर जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने दी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं।

सबका जम्मू कश्मीर
जसरोटा/कठुआ। दीपावली के पावन अवसर पर जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया ने देशवासियों एवं प्रदेशवासयिों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


विधायक जसरोटिया ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई पर अच्छाई की जीत और नकारात्मकता पर सकारात्मकता के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। उन्होेंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और शांति लेकर आए।


उन्होंने आम जन से अपील की कि वे इस त्योहार को पर्यावरण के अनुकूल ढ़ग से मनाएं और दूसरों की खुशियों का भी ध्यान रखें। विधायक ने सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की कामना की।

epaper.sabkajammukashmir.in//

Related Articles

Back to top button