आस्थाकठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

नगरी पैरोल शाखा में निरंकारी विशाल संगत का आयोजन, आत्मबोध का दिया गया संदेश

सबका जम्मू कश्मीर।

नगरी/कठुआ। मंगलवार ब्रांच नगरी पैरोल के अंतर्गत गांव गूंद, पमवाल व पंडोरी के स्थान पर निरंकारीकठुआ विशाल संगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव जीवन के उद्देश्य और आत्मबोध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1

संगत को संबोधित करते हुए बताया गया कि मनुष्य को यह समझना आवश्यक है कि उसे यह जीवन क्यों मिला है और इस जन्म का वास्तविक उद्देश्य क्या है। निरंकारी मिशन इसी उद्देश्य से समाज को सही मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा ब्रह्मज्ञान के माध्यम से आत्मा का बोध करवाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूज्य महात्मा बी.आर. निरंकारी जी, संयोजक एवं ज्ञान प्रचार कठुआ, ने उपस्थित संगत को अपने आशीर्वाद से निहाल किया।

इस विशाल संगत में ब्रांच नगरी पैरोल की सर्व साध संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय मुखी महात्मा डॉ. नरदेव सिंह जी ने उपस्थित सभी साध संगत का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।

Related Articles

Back to top button