कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

खरोटे में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ,  स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री Sakeena Itoo ने कठुआ जिले के खरोटे में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से खरोटे और आसपास के गांवों के लोगों को अब नजदीक ही इलाज की सुविधा मिलेगी।

sabka jammu kashmir 7 MARCH 2026.qxd_1

करीब 1.67 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता था।


उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि Omar Abdullah के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि दूर-दराज के इलाकों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों में एमआरआई, कैथ लैब और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा कई अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट भी शुरू की गई हैं, जिससे मरीजों को इलाज में सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पीएचसी खरोटे के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की संभावना पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कठुआ के विधायक Bharat Bhushan ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button