अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया । विद्या भारती 34 वें राष्ट्रीय खेलकूद एथेलेटिक्स समारोह के तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक पदक तालिकाओं में मामले में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अपना बढ़त बनाते हुए कुल कुल 62 पदकों, जिनमें 29 स्वर्ण पदक,19 रजत व 14 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर कायम हैं। वहीं मेजबान बिहार क्षेत्र कुल 31 पदक और 97 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। बिहार क्षेत्र के खिलाड़ी भैया बहनें अभी 07 स्वर्ण,14 रजत और 10 कांस्य पदक प्राप्त किया हैं।उल्लेखनीय हो कि बेतिया के सरस्वती विद्या मंदिर के आतिथ्य में शहर के महाराजा स्टेडियम में विद्या भारती का 34 वां राष्ट्रीय खेलकूद एथेलेटिक्स समारोह चल रहा है। इस समारोह का समापन बुधवार को होगा।
देश भर में संचालित किए जाने वाले विद्या भारती विद्यालयों के चयनित खिलाड़ी भैया बहनों के इस राष्ट्रीय खेलकूद एथेलेटिक्स समारोह के सफल संचालन के लिए विद्या भारती के सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा राव, राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी, पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष, बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम , विद्या भारती खेलकूद परिषद् के संयोजक व एस जी एफ आई के उपाध्यक्ष मुखतेज सिंह बदेशा, खेलकूद परिषद् के सचिव कृपाशंकर सिंह, विद्या भारती बिहार क्षेत्र के सचिव नकुल कुमार शर्मा, उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, सह प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, दक्षिण बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाह, विद्या भारती के अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख दुर्गसिंह राजपुरोहित,सह शारीरिक प्रमुख ललित मोहन यादव पिछले एक सप्ताह से बेतिया में जमें हुए हैं।
विद्या भारती 34 वें राष्ट्रीय खेलकूद एथेलेटिक्स समारोह के सर्व व्यवस्था प्रमुख रामलाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार खेलकूद समारोह का समापन बुधवार को प्रातः दस बजे से शहर के महाराजा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर व राष्ट्रमंडल युवा विकास समिति,नई दिल्ली के अध्यक्ष आकाश झा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय खेलकूद में तीसरे दिन हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का कुछ परिणाम निम्न प्रकार से है…
U–17 लड़के रेस वॉक
प्रथम – विलास गौड़ा,दक्षिण मध्यक्षेत्र U–19 लड़के 5000 मीटर दौड़
प्रथम – भट्टा कुमार,दक्षिण मध्यक्षेत्रU-17 लड़कियां
प्रथम – श्रीमायी कुलकर्णी,दक्षिण मध्यक्षेत्रU 17 लड़कियाँ डिस्क फेंकोप्रथम – सुहानी सिंह, पूर्वी उत्तर प्रदेशU-17 लड़के लंबी छलांगप्रथम -बी.यशवंत, दक्षिण क्षेत् अंडर -19 लड़के ऊंची कूद
प्रथम – सक्षम, उत्तर क्षेत्र
U–14 लड़कों ने डिस्क थ्रो किया
प्रथम – रिशु, पूर्वी क्षेत्र
U 19 लड़किया ऊंची कूद
प्रथम -जया लक्ष्मी,दक्षिण मध्यक्षेत्रयू—14 लड़कियाँ,गोला फेंक
प्रथम -प्रतिष्ठा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश
U-14 लड़के, गोला फेंक
प्रथम – सुल्तान त्रिपाठी,पूर्वी उत्तर प्रदेश U-17 लड़कियों की ऊंची छलांग
प्रथम – पुजियारासी.एस,दक्षिण क्षेत्र U-19,लड़क 800 मीटर दौड़
प्रथम -शुभम,पूर्व उत्तर प्रदेश,
U- 19 लड़के ऊंची कूद
प्रथम – प्रियांशु यादय,पूर्व उत्तर प्रदेश U 14 लड़कियाँ डिस्क फेंको
प्रथम -इशिता बर्मा,पूर्वक्षेत्र U-17 लड़कियाँ,डिस्क फेंको
प्रथम -श्री मायी कुलकर्णी, दक्षिण मध्यक्षेत्र U–19 लड़कियाँ
प्रथम -बंदिता दास, पूर्वोत्तर क्षेत्र U–19 लड़कियाँ गोला फेंक
प्रथम -मानसी सिंह पूर्व क्षेत्र।