कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

नेशनल कॉन्फ़्रेंस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की — चौधरी रमज़ान, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को टिकट

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू, 10 अक्टूबर:
नेशनल कॉन्फ़्रेंस ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता चौधरी रमज़ान, पूर्व मंत्री सज्जाद किचलू व प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता शम्मी ओबेरॉय  को अपना प्रत्याशी बनाया है।

sabka jammu kashmir OCT 4 2025.qxd_2

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी धरम पाल कुंडल ने तीनों नेताओं को हार्दिक बधाई दी और कहा कि,
“इनकी उम्मीदवारी पार्टी के नेतृत्व द्वारा इनकी निष्ठा, अनुभव और जम्मू-कश्मीर की जनता के प्रति समर्पण पर जताए गए गहरे विश्वास को दर्शाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि,
“डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला की दूरदर्शी नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ़्रेंस हमेशा जनता की सेवा के अपने संकल्प पर अडिग रही है और आगे भी रहेगी।”

नेशनल कॉन्फ़्रेंस की इस घोषणा को आने वाले चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो पार्टी के संगठनात्मक मज़बूती और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button