अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने महान संत, आर्य समाज के संस्थापक, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। आगे श्री चिराग ने कहा कि उच्च – नीच, छुआ- छूत जैसी विकृतियों के खिलाफ आपके द्वारा चलाया गया अभियान आज भी समाज में नई चेतना का संचार करता है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।