कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाराज्य

विधायक राजीव जसरोटिया ने 4 पंचायतों में 55 लाख के विकास कार्य शुरू किए

सबका जम्मू कश्मीर
जसरोटा: विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया ने गुरुवार को अपने क्षेत्र की चार पंचायतों—हरदो मुट्ठी, माही चक्क, तरेहढा और फलोट—में 55 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुविधाएँ और आधारभूत ढांचा मिलने की उम्मीद है।

sabka jammu kashmir NOV 15 2025.qxd_1

कार्यक्रम के दौरान विधायक जसरोटिया ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निपटारा उनकी प्राथमिकता है और वह हर मुद्दे पर गंभीरता से काम करेंगे।

इस मौके पर बीडीओ बरनोटी सूरज सिंह, डीडीसी सुषमा देवी, सरपंच दविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जीता मेहता, सरपंच जगदीश पूनिया, कैप्टन राजिंदर सिंह और मनिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एम एल ए जसरोतिया ने कहा कि वह क्षेत्र में एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली बनाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास के इस सफर में साथ दें और एक बेहतर तथा समृद्ध जसरोटा बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button