
सबका जम्मू कश्मीर
अवनीश सिंह
गाजीपुर उत्तर प्रदेशम/निहारी। प्रदेश सरकार के महा वृक्षारोपण अभियान के दूसरे चरण में गाजीपुर जनपद के क्षेत्र पंचायत मनिहारी ग्राम पंचायत यूसुफपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह (ब0 समाज सेवि मनिहारी) के सौजन्य से नव निर्मित श्मसान ग्रांउण्ड व श्री श्री टंडा वीर बाबा “टंडेश्वर महादेव” धाम पर मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह यादव (विकास खण्ड अधिकारी) मनिहारी श्वेता चतुवे॓॔दी सुनील सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी (ADO) सुनील सिंह (ग्राम पंचायत अधिकारी) रामनिवास सिंह (जे0 ई0) अलका सिंह (ग्राम पंचायत सहायक) द्वारा आज मियां वाकी पद्धति महान वनस्पति शास्त्री अकीरा मियां के जापानी विधि द्वारा कम क्षेत्रफल में कम दुरी पर भिन्न भिन्न प्रकार के वनस्पति वृक्ष फलदार छायादार व फूलदार वृक्ष 2000 लगाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष अरविन्द कुमार सुमन्त कुमार राम राज हरेन्द्र मौर्या दिनेश भट्ट व अन्य मौजूद रहें। पंचम सिंह जी ने 7000 वृक्ष ग्राम सभा के लिए उपलब्ध कराया है जिसे ग्राम सभा में महा वृक्षारोपण हेतु सभी ग्राम वासियों से अपील की है। श्री श्री टंडा वीर बाबा “टंडेश्वर महादेव” मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने महा वृक्षारोपण अभियान में अपना सहयोग देनें वाले सभी के प्रति आभार प्रकट किया।