एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

कठुआ में प्रमुख जन गोष्ठी: अरुण कुमार बोले— सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रभक्ति से बनेगा भारत विश्व गुरु

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ, 24 मार्च 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कठुआ में ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार  मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में 550 से अधिक प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

sabka jammu kashmir 21 MARCH 2026.qxd_1

गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. हरदेव गुप्ता  ने की, जबकि मंच पर प्रांत संघचालक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेडिकल कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, ढाई दिन की सैलरी बहाल करने की मांग तेज

अरुण कुमार  ने कहा कि संघ के 100 साल केवल जश्न का समय नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि “व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है।”


उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की कमजोरी उसकी योग्यता नहीं, बल्कि सामाजिक एकता की कमी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पंच परिवर्तन’ पर जोर:
उन्होंने समाज के विकास के लिए 5 अहम बातें बताईं:
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना परिवार व्यवस्था को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण अपनाना, नागरिक कर्तव्यों का पालन करना व अपनी संस्कृति और भाषा पर गर्व करना

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को चेतावनी:
उन्होंने कहा कि कुछ देश-विरोधी ताकतें समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए लोगों को सजग रहना होगा और देशहित में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम का समापन ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button