अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कठुआ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ/लखनपुर, 17 सितम्बर – जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है।

आबकारी आयुक्त सुभाष छिब्बर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम ने चंडीगढ़ से लाई गई 122 पेटी (1464 बोतलें) आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) बरामद की।
पुंछ गांव में भूस्खलन पीड़ितों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
जीडीसी कठुआ में एनसीसी इकाई ने सेवा पर्व के तहत दान अभियान किया आयोजित किया
यह कार्रवाई 16 सितम्बर की रात विशेष नाके के दौरान की गई। नाका उप आयुक्त जम्मू एवं टोल पोस्ट लखनपुर की अतिरिक्त प्रभारी तिन्ना महाजन और ईटीओ मुदस्सिर नज़ीर की निगरानी में लगाया गया था।

नाके पर जब संदिग्ध हालत में आती हुई महिंद्रा बोलेरो (यूपी नंबर LA02 5488) को रोका गया तो तलाशी में उसमें बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब की भारी खेप बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









