मढ़ीन के बड़े किसान नेता लकी भगत बदल सकते हैं संगठन, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

सबका जम्मू कश्मीर।
मढ़ीन। मढ़ीन क्षेत्र के जाने-माने किसान नेता और जम्मू-कश्मीर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष लकी भगत को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि लकी भगत आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं।

बताया जा रहा है कि लकी भगत पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और हाल ही में हुए चुनावों के दौरान उन्होंने तहसील मढ़ीन और हीरानगर क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी किया था। इस दौरान वे भाजपा के खिलाफ खुलकर बयान देते नजर आए थे। ऐसे में अब उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही पोस्टों के कारण लकी भगत चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वे संगठन बदलने की तैयारी में हैं।
कठुआ में बंकर निर्माण लगभग पूरा, डीसी ने शेष कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
इस मामले को लेकर जब सबका जम्मू-कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ने लकी भगत से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वे काफी समय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं और एक किसान नेता के रूप में आगे की राजनीतिक दिशा तय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले दिनों में वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
न्यायपालिका व पत्रकारिता दोनों सवालों के घेरे में
अब देखना यह होगा कि यदि लकी भगत भाजपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें पार्टी या संगठन में कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।









