जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरी/जम्मू।राज्य

जम्मू के पुंछ में 7 एके 47 राइफल व अन्य गोलाबारूद के साथ 3 आतंकी मददगारों को पुलिस ने धरदबोचा

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू/पुंछ, अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आतंकी समर्थकों (ओजीडब्ल्यू) को धरदबोचा है और उनके कब्जे से सात एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2

यह जानकारी संडे को जम्मू रेंज के आईजीपी भीम सेन टुटी ने दी है।

आईजीपी जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए इसे पुलिस की शानदार जांच करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम की दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


दृढ़ निश्चय और लगातार की गई जांच के चलते तीन आतंकी समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अब तक कुल 07 एके राइफलें (जिनमें से चार पहले बरामद की गई थीं) और भारी मात्रा में जंगी सामग्री जब्त की गई है।


यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनसे और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

बतादें कि पाकिस्तान हर वर्ष खराब मौसम की ताक (आड़) में रहता है और खासकर भारत- पाक नियंत्रण सीमा रेखा से इस ओर भारी असला बारूद के साथ घुसपैठ करवाने की कोशिश करता है। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी पाकिस्तान द्वारा कोशिश की गई है।

Related Articles

Back to top button