कोट पुनू पुलिस चौकी में इंचार्ज का तबादला, केवल कृष्ण को दी गई भावभीनी विदाई, कुलबीर सिंह ने संभाला कार्यभार

सबका जम्मू कश्मीर
मढ़ीन/हीरानगर । तहसील मढ़ीन के साथ लगते कोट पुनू पुलिस चौकी के इंचार्ज केवल कृष्ण का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर केवल कृष्ण ने कहा कि उन्होंने पिछले 15 महीनों तक कोट पुनू चौकी में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल रहा, जिसके कारण किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि जैसे बड़े आयोजनों के दौरान भी स्थानीय जनता के सहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखना आसान रहा। केवल कृष्ण के तबादले पर स्थानीय लोगों ने उन्हें वेलफेयर पार्टी देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
नवनियुक्त चौकी इंचार्ज कुलबीर सिंह ने कहा कि वे वर्ष 2024 में नए प्रमोट हुए हैं और क्षेत्र की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए स्थानीय लोगों से तालमेल बनाकर काम करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी को भी पुलिस से संबंधित कोई समस्या या शिकायत हो तो वे बेझिझक चौकी में आकर संपर्क करें।










