
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 08 अक्टूबर:
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करते हुए आज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) कठुआ में 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत ₹7 करोड़ की लागत से प्रदान किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर कठुआ, श्री राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में मशीन को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने पावर ग्रिड के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को नया आयाम देगी। यह मशीन हर वर्ष लगभग 12,000 मरीजों को तेज़, सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
sabka jammu kashmir OCT 4 2025.qxd_2
मशीन का औपचारिक हस्तांतरण पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक (NR-II) श्री तरुण बजाज और कार्यकारी निदेशक (CC-CSR) श्री जसबीर सिंह द्वारा GMC कठुआ के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री को किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ एवं फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर ने पावर ग्रिड से अपील की कि वे भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में इसी तरह की CSR पहलों के माध्यम से जिले के साथ सहयोग बनाए रखें। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।










