हिरानगर क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, कठुआ पुलिस ने 4 वाहन किए जब्त

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 13 नवम्बर: अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ सुश्री मोहिता शर्मा (आईपीएस) के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।
sabka jammu kashmir NOV 8 2025.qxd
जानकारी के अनुसार, थाना हिरानगर के प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की अगुवाई में, एसडीपीओ बॉर्डर श्री धीरज कटोच के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान हिरानगर क्षेत्र में अवैध खनन व निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहनों को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के पंजीकरण नंबर JK21D-9878, JK21J-8799, JK21J-8049 और JK08G-3273 हैं, जो बिना किसी कानूनी अनुमति के रेत व बजरी के परिवहन में संलिप्त पाए गए।
जब्त किए गए सभी वाहन कठुआ पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ को सौंप दिए गए हैं।
पुलिस ने दोहराया कि अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









