कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ ने अपने वीर सपूत शहीद कैप्टन सुनील चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 27 जनवरी: देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद कैप्टन सुनील चौधरी की शहादत की वर्षगांठ पर मंगलवार कठुआ के कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सेना के अधिकारियों, शहीद के परिजनों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

इस अवसर पर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा, विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण, एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सेना के जवानों ने भी शहीद को सलामी दी।

कार्यक्रम में शहीद के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) पी.एल. चौधरी ने कैप्टन सुनील चौधरी की वीरता को याद करते हुए बताया कि वे 27 जनवरी 2008 को असम में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद को कठुआ की शान बताते हुए कहा कि जिले ने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button