कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजसरोटानगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

विधानसभा में कठुआ के विधायक डॉ भारत भूषण ने कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे उठाए

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ: कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने विधानसभा में कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास विभागों के अनुदानों पर चर्चा के दौरान किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।

sabka jammu kashmir 14 FEBRUARY 2026.qxd

विधायक ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे खेती प्रभावित होती है। उन्होंने बायोफर्टिलाइज़र के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि कठुआ धान की खेती के लिए उपयुक्त क्षेत्र है, लेकिन खोख्याल, किरपाल, अपर नरोलियन और सैदपुर के किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी होती है। इसके लिए मीरपुर राम में अनाज मंडी खोलने की मांग की गई, ताकि आसपास के कई गांवों के किसानों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने जिले में मशरूम की खेती की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को रोजगार मिला है। साथ ही कठुआ में मशरूम रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने की मांग भी रखी।
विधायक ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रयासों से डोडा जिले में लैवेंडर की खेती शुरू हुई है। इसी तर्ज पर कठुआ के बनी, लोआंग, सार्थल, लोहाई मल्हार और मच्छेड़ी क्षेत्रों में भी लैवेंडर और चाय की खेती शुरू की जानी चाहिए, जिससे किसानों की आय बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृषि अभियांत्रिकी का अलग विंग शुरू करने, कठुआ में नया बागवानी कार्यालय और आवासीय परिसर बनाने, बागवानी विभाग में स्टाफ की कमी दूर करने, अधिक क्षेत्रों को IWMP के तहत लाने और वर्षा जल संरक्षण पर जोर देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने मनरेगा की लंबित देनदारियों को जल्द जारी करने, डीआरडीए कर्मचारियों के नियमितीकरण, नगर पालिका और पंचायत वार्डों के परिसीमन तथा पंचायत और शहरी निकाय प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की भी मांग की।

Related Articles

Back to top button