
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण ने बुधवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7 में तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में गलियों और नालियों का निर्माण शामिल है, जिन पर कुल 18.50 लाख रुपये की लागत आई है।
इनमें से वार्ड नंबर 7 में दो गलियां और नालियां, जबकि वार्ड नंबर 6 में एक गली और नाली का निर्माण किया गया है। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था और आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि कठुआ में 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य विभिन्न चरणों में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र का समग्र विकास करना है।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, हरबंस लाल, डॉ. शिव कुमार, स्मति विद्या देवी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष देविंदर सिंह सनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. भारत भूषण ने शहीद कैप्टन सुनील चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://youtu.be/SA8RT2j9txA
कैप्टन सुनील चौधरी वर्ष 2008 में उत्तर-पूर्व भारत में उग्रवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे और उन्हें सेना मेडल व कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।









