कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ DC ने 40 महिला किसानों को प्रशिक्षण दौरे पर किया रवाना

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ, 16 सितंबर: कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने आज 40 महिला किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याओं को होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (HADP) के तहत हिमाचल प्रदेश के पालमपुर यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण-cum-एक्सपोज़र दौरे के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ऑर्गेनिक खेती, मशरूम उत्पादन और सहायक गतिविधियों से अवगत कराना है।

DC राजेश शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल किसानों के ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा ताकि वे जिले के अन्य किसानों तक नई तकनीकें पहुँचा सकें। उन्होंने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका पर बल देते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में रोल मॉडल बनने का आह्वान किया।

मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि यह दौरा HADP के प्रमोशन ऑफ ऑयल सीड्स कॉम्पोनेंट के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण, एक्सपोज़र विजिट और जागरूकता शिविर आयोजित करता रहेगा।

महिला किसानों और SHG सदस्यों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग का आभार जताया।

कठुआ DC की अपील : सेवा पर्व और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

देवसेना ने राकेश कुमार प्रजापति को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

 

Related Articles

Back to top button