कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनमढीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत कठुआ प्रशासन की जनता तक सीधी पहुंच

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 22 दिसंबर: सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसंबर) के अंतर्गत जिला प्रशासन कठुआ द्वारा ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के चौथे दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

ब्लॉक लोहाई मल्हार के कटली गांव में आयोजित आउटरीच कैंप में अधिकारियों ने जनता से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

छनरोडिया रेलवे स्टेशन में सीमेंट उतारने का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रामलीला ग्राउंड, हीरानगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हीरानगर विजय कुमार शर्मा, एसडीएम फूलैल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को स्थानांतरित करने, पटवार खाना शिफ्ट करने, खेल मैदान के कार्य को पूरा करने, पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत, जर्जर बिजली तारों को बदलने और सड़क चौड़ीकरण जैसी मांगें उठाई गईं।

हरियाचक में विशाल हिंदू सम्मेलन, समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश

अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया। मौके पर स्वामित्व प्रॉपर्टी कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बसोहली तहसील के पीएच प्लाही और बनी उप-मंडल में भी ‘प्रशासन गांव की ओर’ कैंप आयोजित किए गए, जहां शिकायत निवारण, राजस्व सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इन कार्यक्रमों से जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक प्रशासन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button