कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीप्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआस्पोर्ट्सहीरानगर/कठुआ

कठुआ एडमिन कप: डीसी इलेवन ने पीएचई इलेवन को 54 रन से हराया

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 31 दिसंबर: कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में डीसी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएचई इलेवन को 54 रनों से पराजित किया।
मैच में टॉस जीतकर पीएचई इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की ओर से राजिंदर डिगरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 99 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वह शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। अमित शर्मा ने 30 रन बनाए, जबकि अखिल सदोत्रा और अरुण ने अंत में उपयोगी योगदान दिया। पीएचई इलेवन की ओर से सुमेश हैंगलू ने तीन विकेट लिए।

कठुआ में आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 39 ओवरग्राउंड वर्कर चिन्हित, 18 पर PSA

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचई इलेवन की टीम 20 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। सिमरनजीत सिंह ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। डीसी इलेवन की ओर से अरुण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। अमित शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि रमन और रंजीत ठाकुर को 1-1 सफलता मिली।

बाहरी कंपनियों के स्टॉल और विक्रेताओं पर सवाल, 163 BNSS आदेश के दायरे को लेकर उठी स्पष्टता की मांग

राजिंदर डिगरा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी और डीसी इलेवन की मजबूत गेंदबाजी के दम पर टीम ने यह मैच आसानी से अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button