
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 09 फरवरी: आबकारी विभाग और जिला प्रशासन कठुआ के सहयोग से आयोजित जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन सोमवार को खेल स्टेडियम कठुआ में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में चडवाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।


प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश देना था। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
फाइनल मैच में चडवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। राहत रैना ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वंश ने 59 रन बनाने के साथ पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलावर टीम 12वें ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई।

समापन समारोह में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और विजेता टीम को क्रिकेट किट भेंट की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

इस मौके पर सीपीओ रंजीत ठाकुर, ईटीओ काशिश शर्मा, डीवाईएसएसओ सुनील सिंह संब्याल, सीईओ एमसी कठुआ अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









