एक्सक्लूसिव खबरेंछत्तीसगढ़सक्ती/छत्तीसगढ़

पत्रकारिता सुरक्षित होगी तभी पत्रकार सुरक्षा कानून का महत्व होगा:डॉक्टर सैयद खालिद कैस

न्यायधानी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में ABPSS राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन

डॉ कैस बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे

बिलासपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 02नवंबर 2025 को न्यायधानी बिलासपुर स्थित लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकारिता सुरक्षित होगी तभी पत्रकार सुरक्षा कानून का महत्व होगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता पर बढ़ते हुए हमले चिंता का विषय हैं।

अधिवेशन में संपूर्ण देश भर से आए पत्रकारों सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए पत्रकारों का भी सम्मान हुआ।

अधिवेशन की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश भाई कलवाड़िया ने की मंच का सफल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार श्री राकेश प्रताप सिंह परिहार ने किया।

अधिवेशन के आयोजक एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छग इकाई श्री गोविंद शर्मा गौर उपस्थित अतिथियों श्री शंकर पांडे वरिष्ठ पत्रकार, मुंबई हलचल के संपादक श्री दिलशाद खान सहित अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।

संगठन द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन से पत्रकार डॉ प्रीति प्रसाद बिलासपुर तथा युवा पत्रकार शहाब मलिक भोपाल भी इस भव्य समारोह के साक्षी रहे।

इस अवसर पर देश भर से आए अतिथियों ने भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button