कठुआकठुआखोख्यालगुरदासपुरगुरदासपुरचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटादीनानागरनगरीनगरीपंजाबपंजाब/पठानकोटपठानकोटपल्ली मोड़बसोहलीमढीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ से पठानकोट तक हाई अलर्ट, सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों का संयुक्त गहन तलाशी अभियान जारी

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर/पंजाब। किसी भी तरह की संदिग्ध हलचल को रोकने और सीमा पार से होने वाली संभावित घुसपैठ को नाकाम करने के उद्देश्य से कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर कंडी क्षेत्र तक सुरक्षाबलों का संयुक्त गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है। सीमा पर बीएसएफ तथा उसके पीछे जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी दिन-रात हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

सुरक्षाबलों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम सीमा क्षेत्र, कंडी इलाकों, दरियाओं और नालों के आसपास सघन तलाशी ली जा रही है। बुधवार दोपहर बाद राजबाग थाना क्षेत्र के हरियाचक नर्सरी में सीआरपीएफ और एसओजी ने विशेष तलाशी अभियान चलाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। उधर, कठुआ से सटे पंजाब के पठानकोट जिले के सीमावर्ती बमियाल और नरोट जैमल सिंह क्षेत्रों में भी पुलिस और बीएसएफ पूरी तरह सतर्क हैं। भारत-पाक सीमा से लगे उज्ज दरिया और तरनाह नाले के संभावित घुसपैठ क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन इलाकों में लगे डेरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब में 159 और 109 बटालियन बीएसएफ के जवानों के साथ डीएसपी (ऑपरेशन) पठानकोट गुरबक्स सिंह तथा नरोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलदीप राज के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

कुल मिलाकर, सीमा पार से मिल रही संभावित घुसपैठ की सूचनाओं को देखते हुए कठुआ और पठानकोट जिलों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

Related Articles

Back to top button