आर एस पूरा/बिश्नाहकटड़ाकटरा/जम्मूजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘जय हिंद सभा व जय हिंद यात्रा’ के पहले चरण की तिथियां घोषित कीं

सबका जम्मू-कश्मीर | जम्मू, 09जून 2025

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू प्रांत में जिला स्तरीय ‘जय हिंद सभा’ और ‘जय हिंद यात्रा’ आयोजित करने की घोषणा की है। पहले चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है, जो कि 10 जून 2025 से शुरू होकर 13 जून 2025 तक चलेगा।

घोषित कार्यक्रम इस प्रकार है:

10 जून 2025 (मंगलवार) – रियासी (कटरा)

11 जून 2025 (बुधवार) – रामबन और राजौरी (सुंदरबनी)

12 जून 2025 (गुरुवार) – डोडा

13 जून 2025 (शुक्रवार) – किश्तवाड़

यह जानकारी एक परिपत्र के माध्यम से दी गई है, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जम्मू के प्रभारी और पूर्व एमएलसी वेद महाजन के हस्ताक्षर हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य कांग्रेस की देशभक्ति और जनसंपर्क अभियान को मजबूती देना है, साथ ही प्रदेश की जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाना भी है।

Related Articles

Back to top button