खगौलबिहार

खगौल वासियों को अयोध्या जाने के लिए दिये जा रहे निमंत्रण पत्र

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। गुरुवार को बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अजनीश प्रभाकर के नेतृत्व में खगौल नगर परिषद के विभिन्न मुहल्लों में कार्यकर्ताओं ने लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र दिया। वहीं, वार्ड 20 में संजय गुप्ता व अशोक नागवंशी की अगुआई में पूजित अक्षत व पत्र बांटा गया।

अजनीश प्रभाकर, संजय गुप्ता,अशोक नागवंशी,हिमांशु कुमार सिन्हा टिंकू,विकास प्रभाकर, सौरभ सिन्हा जीतू, बीरू आदि ने कहा कि यह क्षण लोगों के लिए खास है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजनीश प्रभाकर ने बताया कि कार्यकर्ता सभी लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button