आर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरकटड़ाकटरा/जम्मूकठुआकठुआकिश्तवाड़खोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटाडोडानगरीनगरीनौशहरापल्ली मोड़पुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।प्रशासनबनिहालबनीबसोहलीबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरलखनपुर/कठुआसाम्बासाम्बाहीरानगर/कठुआ

स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, मामले को माना गया अत्यावश्यक

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू, 31 अगस्त।जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच (ऑडिट) को लेकर आदेश जारी किए हैं। हाल ही में लगातार भारी बारिश, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

sabka jammu kashmir 30 aug 2025.qxd_1

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग के साथ मिलकर तुरंत स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट करवाना होगा। साथ ही सक्षम प्राधिकरण से सुरक्षा प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

डीसी कठुआ ने रावी नदी किनारे चल रहे सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

हीरो एशिया कप 2025: रोमांचक जीत के साथ भारत पूल-ए में शीर्ष पर

Related Articles

Back to top button