जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनौशहरा/जम्मूराज्य
भारतीय सेना द्वारा सीमावर्ती निवासियों के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।

सबका जम्मू कश्मीर
नौशहरा/जम्मू। नौशहरा ब्रिगेड के तहत कलसियां बटालियन द्वारा रविवार को कलसियां बेस पर सीमावर्ती गांवों के निवासियों को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं देने के मकसद से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लगाया।जिस में यूनिट के आरएमओ ने उप जिला अस्पताल नौशहरा के डॉक्टरों साथ मिलकर लोगों के मुफ्त स्वास्थ्य की जांच की और दवाईयां बांटी।
इस पहल से भारी संख्या में ग्रामीणों को फायदा हुआ।इस प्रयास ने भारतीय सेना की सामुदायिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया, जिसे स्थानीय निवासियों से व्यापक सराहना मिली, जिन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का अनुरोध किया। स्थानीय निवासियों ने कहा ऐसे आउटरीच कार्यक्रम नागरिक-सैन्य सहयोग को मजबूत करने, विश्वास को बढ़ावा देने और सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायों की भलाई को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लोगों ने कहा हम भारतीय सेना का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं जो सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए समय-समय पर इस प्रकार के चिकित्सा शिविर का आयोजन करते हैं।दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग हैं बुजुर्ग,महिलाएं, बच्चे जिन्हें आप इलाज करवाने के लिए नौशहरा या राजौरी जनता पड़ता है मगर भारतीय सेना द्वारा समय-समय सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं और मुफ्त में दवाइयां वितरण करते हैं।
भारतीय सेना सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ गांव वासियों का भी पूरा ध्यान रखते हैं उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं स्कूली छात्रों को किताबें, कंप्यूटर,देते हैं।खेला के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं ताकि युवा नशे से दूर रह सके।
भारतीय सेना लोगों को घर बना कर दे रहे हैं अनगिनत ऐसे कार्य है जो भारतीय सेना हम गांव वासियों के लिए कर रहे हमें गर्व है हमारी भारतीय सेना पर हम जितनी तारीफ करें उतनी कम है।









