कठुआकठुआखोख्यालगीतचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपठानकोटबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ में सुर संगम म्यूजिकल समिति ने नगरी कस्बा में स्वर्गीय मोहम्मद रफी की याद में किया कार्यक्रम का आयोजन।

सबका जम्मू कश्मीर

 समाचार: नगरी/कठुआ। सुर संगम म्यूजिकल समिति कठुआ की ओर से स्वर्गीय मोहम्मद रफी की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगेश कुमार, अतिथि रवि अंडोत्रा तथा समिति के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं पंजाब से आए कलाकारों ने भी मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के प्रधान टी.सी. बोगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब से आए कलाकारों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में बोगल ने बताया कि समिति का उद्देश्य युवाओं को संगीत का मंच देना और उन महान हस्तियों को याद करना है, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज से संगीत जगत को अमूल्य धरोहर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि स्थानीय युवाओं को गीत-संगीत में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में समिति के सुभाष चंद्र, विकी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button