कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुरराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

जगतपुर–महा में विधायक डॉ. भारत भूषण ने सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का किया उद्घाटन

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने आज जगतपुर, महा और बागरा गांवों का दौरा कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पेयजल संकट, डीप बोरवेल लगाने की मांग और बंदरों के आतंक से खेती को हो रहे नुकसान की शिकायतों पर लोगों से बातचीत की।

विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष  सुमन बाला, पूर्व सरपंच करण सिंह सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने महा, जगतपुर, लोअर महा और मातांडी क्षेत्रों में जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

दौरे के बाद विधायक ने वार्ड नंबर 18, कठुआ में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनी गलियों और नालियों के दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया। विधायक डॉ. भारत भूषण ने भरोसा दिलाया कि बाकी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. यश पाल, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, ठाकुर खजूर सिंह, सुषमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button