जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के आईजीपी ने डोडा में की अपराध व सुरक्षा समीक्षा बैठक

सबका जम्मू कश्मीर
डोडा: जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने जिला पुलिस कार्यालय डोडा में अपराध और सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उनके साथ डीकेआर रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल भी मौजूद रहे।
sabka jammu kashmir 21 FEBRUARY 2026.qxd_1
बैठक में एसएसपी डोडा संदीप मेहता सहित सभी एसडीपीओ, एसएचओ और अन्य अधिकारी शामिल हुए। एसएसपी ने जिले में दर्ज मामलों, लंबित जांच, एनडीपीएस और यूएपीए से जुड़े केसों तथा अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी।
नगरी में टूटी गलियों और जालों पर उठे सवाल, तरसेम पाल सैनी ने प्रशासन को घेरा
आईजीपी ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने, दोषियों को सजा दिलाने की दर बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया।
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांव बोबिया और करोल कृष्णा में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित
इसके अलावा मादक पदार्थ तस्करी, गो-तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया।


बैठक के अंत में आईजीपी ने जिला पुलिस के कार्य की सराहना की और वर्ष 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।









