कठुआकठुआजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीराज्य

नगरी में अमनदीप अस्पताल का फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

सबका जम्मू कश्मीर
नगरी में अमनदीप अस्पताल पठानकोट की ओर से एक फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन नगरी तहसीलदार अनन्या जमवाल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर ऑर्थो व सर्जन डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

मुख्य न्यायाधीश ने हिरानगर में नव-निर्मित न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेषकर बुजुर्गों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच करवाई। म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान अनिल सिंह ने वर्मा मेडिकोज के संचालक डॉ. आशानंद उर्फ डॉ. काला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. आशानंद के प्रयासों से ही अमनदीप अस्पताल पठानकोट द्वारा नगरी के लोगों के लिए यह फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया।

मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला का भाजपा पर हमला, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठे सवालों को बताया अनुचित

उन्होंने बताया कि पहले लोगों को इलाज के लिए पठानकोट जाना पड़ता था, लेकिन कई बुजुर्ग वहां जाने में असमर्थ थे। डॉ. आशानंद की पहल से आज लोगों को अपने क्षेत्र में ही फ्री मेडिकल चेकअप की सुविधा मिल सकी, जिससे खासतौर पर गरीब और बुजुर्ग लोगों को राहत मिली।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button