हरियाचक में विशाल हिंदू सम्मेलन, समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश

सबका जम्मू कश्मीर।
मढ़ीन तहसील मढ़ीन के गांव हरियाचक में सोमवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और धर्म व संस्कृति की रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूज्य महंत मोहन गिरी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अनुराग रहे। इस अवसर पर अनेक साधु-संत और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा, उसके मूल सिद्धांतों और संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। समाज से जाति-पाति, ऊंच-नीच और आपसी भेदभाव को त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने अनेक बलिदान दिए हैं, जिन्हें हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिंदू एकता, सामाजिक सद्भाव और धर्म रक्षा का संदेश प्रमुखता से सामने आया।









