कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीमढीनराजनीतिराज्यश्रीनगरहीरानगर/कठुआ
नेशनल कॉन्फ्रेंस की तीन सीटों पर ऐतिहासिक जीत – धरम पाल कुंडल ने शम्मी ओबेरॉय और नसीर असलम वानी को दी बधाई

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, 24 अक्टूबर:
वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, जोनल सचिव और जम्मू ज़ोन इंचार्ज हीरानगर विधानसभा क्षेत्र धरम पाल कुंडल ने आज राज्यसभा सदस्य माननीय शम्मी ओबेरॉय एवं मुख्यमंत्री के माननीय सलाहकार जनाब नसीर असलम वानी (सोगामी साहिब) से श्रीनगर विधानसभा परिसर में भेंट कर पार्टी को तीन सीटों पर मिली शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर कुंडल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व की नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती से जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
धरम पाल कुंडल के साथ जोनल संयुक्त सचिव यूथ एन.सी. जम्मू ज़ोन दीपक खजूरिया और दरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।









