कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराज्यहीरानगर/कठुआ
हीरानगर पुलिस ने 12 साल से फरार आरोपी को दबोचा, अदालत में पेश कर वारंट तामील

सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर, हीरानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगराज सिंह पुत्र तरसेम सिंह, निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी एफआईआर नंबर 139/2014 धारा 279/337 आरपीसी पुलिस स्टेशन हीरानगर में दर्ज मामले में वांछित था और वर्ष 2015 से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय मुंसिफ अदालत, हिरानगर में पेश किया, जहाँ उसके खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट को विधिवत तामील किया गया।










