पुंछ में मां अन्नपूर्णा बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
सबका जम्मू कश्मीर(राजेश कुमार)
पूंछ: पुंछ शहर में मां अन्नपूर्णा बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सुथरे बावली मंदिर के प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वर्षा के बावजूद कार्यक्रम निर्बाध रूप से चला और बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2
सम्मेलन का शुभारंभ श्री रघुनाथ मंदिर के पूज्य संत श्री प्रियादास जी महाराज ने अपने भगवद वचनों और आशीर्वाद से किया। उन्होंने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने राँजड़ी में प्रवचनों से मन और आत्मा का भेद समझाया
इस अवसर पर लोकेश दत्ता ने समाज और संस्कृति को जागृत रखने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी परंपराओं को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। बहन विजय गीता (अध्यापिका) ने पंच परिवर्तन के पांचों विषयों का सरल भाषा में विस्तार से वर्णन किया।
डीसी कठुआ ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों के टीकाकरण की अपील
राजेश , प्रधान वाल्मीकि समाज ने सनातन धर्म के महत्व पर विचार व्यक्त किए। सरदार राजेन्द्र सिंह ने सनातन धर्म के जीवन-मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और गुरु तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान को स्मरण कराया।
मुख्य न्यायाधीश ने हिरानगर में नव-निर्मित न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन
प्रान्त बौद्धिक प्रमुख अनम ने हिन्दू धर्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा के बारे में जानकारी दी।
सम्मेलन शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसमें समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।









