अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। आगामी 14 अप्रैल को गाड़ीखाना डाक-बंगला के अम्बेडकर मैदान में भारतीय संविधान निर्माता बौद्धिसत्व,परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती मनाने के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों एवं अम्बेडकर मिशन के साथियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मोहन पासवान ने की।इस मौके पर खगौल नगर उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, आयोजनकर्ता सौरभ पासवान,नाई महासभा उपाध्यक्ष रंजन ठाकुर,पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी पासवान, वार्ड 8 प्रतिनिधि कन्हाई लाल पासवान,वार्ड पार्षद राजेश कुमार जोगी पूर्व पार्षद शत्रुघ्न यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहीस यादव, केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ,राज बहादुर चौधरी जी,गोविंद कुमार, ललन अम्बेडकर,सुजीत कुमार,टिंकू कुमार,सागर राम,किशोर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।