अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। महिला कल्याण संगठन एवं मंडल अस्पताल दानापुर के द्वारा स्वस्थ शिशु शो का आयोजन किया गया।
बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता को जागरुक रखने के उद्देश्य से महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी के मार्गदर्शन में मंडल अस्पताल, दानापुर में ‘‘हेल्दी शिशु शो‘‘ का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में रेलकर्मी अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुए। मंडल अस्पताल,दानापुर के डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की गयी। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया।
इस अवसर पर दानापुर मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी एवं संगठन की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित थीं।